पोलायकलां। स्वर्गीय शालिग्राम शासकीय महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा और सफलता का महत्व बताया तथा गुरु के मार्गदर्शन को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य अर्जुन घांसू एवं शिक्षकों ने जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कुंज बिहारी मंडलोई, डॉ. घनश्याम दीक्षित, राधेश्याम विजयवर्गीय, एल्डरमेन विनोद चंद्रवंशी, चिंतामन मंडलोई,मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा महासचिव सोहन मरेठिया का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर दीपिका कल्मे, डॉ. बहादुर सिंह गुजराती, डॉ. अरविंद मेवाड़, डॉ. भोजराज पास्कर, डॉ. सीमा बैरागी, राजश्री पंवार, जगदीश सेठ, रमेश मालवीय, युवराज सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।