नीमच। नगर पालिका परिषद की प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (पीआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिए गए। जनप्रतिनिधियों ने नगर के समग्र विकास एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए विकास कार्यों को गति देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सड़कों के सुधार, स्वच्छता व्यवस्था एवं आगामी विकास परियोजनाओं के रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की गई। परिषद के सदस्यों ने कहा कि जनहित को केंद्र में रखकर नगर के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।
बैठक में दारा सिंह यादव, धर्मेश पुरोहित, नीरज अहीर एवं छाया जायसवाल सहित प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह है और विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा।
बैठक के उपरांत नगर में लंबे समय से लंबित विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति मिलने तथा उनके क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।