BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2026, 6:23 pm
NEWS : गुरु पूर्णिमा पर विधायक आक्या ने गुरुजनों के चरणों में अर्पित की श्रद्धा, लिया आशीर्वाद, पढे़ रेखा खााबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विभिन्न मंदिरों एवं मठों में पहुंचकर गुरुजनों को नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक आक्या ने भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व को बताते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को समाज का मार्गदर्शक बताया।

गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विधायक आक्या ने शहर एवं क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संत-महात्माओं के चरणों में दंडवत कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्रभारती महाराज, रामद्वारा में दिग्विजयराम महाराज, उपासरा में विनोद यति महाराज, दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में महंत रामनारायण पुरी महाराज, नीलकंठ महादेव मंदिर में महंत जगन्नाथ पुरी महाराज सहित विभिन्न मठों एवं आश्रमों में पहुंचकर गुरुजनों का सम्मान किया।

इसके साथ ही कपासन स्थित मुंगाणा धाम में महंत अनुजदास महाराज एवं रामपाल महाराज, संगेसरा मठ में रामचंद्र गिरी महाराज, बड़ीसादड़ी के श्री गोपाल आश्रम में महंत सुदर्शनाचार्य महाराज एवं वाना आश्रम में अवधेशानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से राजकीय मंदिरों एवं मठों में गुरुजनों को शॉल एवं उपरना ओढ़ाकर तथा सामग्री भेंट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी रजनी मीणा, तहसीलदार विपिन चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE