चित्तौड़गढ़। महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पाराशर समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महर्षि पाराशर एवं महर्षि वेदव्यास का विधिवत पूजन-अर्चन कर समाजजनों ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुपूजन एवं वंदन, महाआरती तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर कुरज से सत्यनारायण पाराशर, आरनी से गणपत लाल, चित्तौड़गढ़ से राधेश्याम, सिंहपुर से दिनेश, कपासन से मुकेश कुमार, पहुना से जगदीश चंद्र, आरनी से गोपाल, भेरूलाल, सुनील कुमार तथा गिलूण्ड से मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पाराशर समाज के लोग उपस्थित रहे।