BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2026, 7:20 pm
REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से सुनिश्चित करें बेहतर परिणाम, एपीसी समूह की समीक्षा बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय एपीसी समूह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 31 जुलाई 2026 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रस्तावित समीक्षा बैठक के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 6 जून 2026 को कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की प्रगति तथा आगामी लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने पैक हाउस, प्री-कूलिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज, अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट एवं फर्टिगेशन ऑटोमेशन से संबंधित स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सहकारिता विभाग की समीक्षा में उन्होंने गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) का प्रतिशत कम करने, अधिक से अधिक नवीन सदस्यों को समितियों से जोड़ने तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लंबित लक्ष्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर चंद्रा ने उप संचालक कृषि को विभिन्न विभागों के समन्वय से जिले में जिला स्तरीय कृषि यंत्र मेला आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से स्थायी दैनिक जैविक मार्केट स्थापित करने एवं जिले में उपलब्ध सभी कृषि यंत्रों को जे-फार्म ऐप पर ऑनबोर्ड कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के तिमाही लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा चलित पशु चिकित्सा इकाई द्वारा प्रतिदिन न्यूनतम पांच सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर चंद्रा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं निर्धारित लक्ष्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE