BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 10:22 am
KHABAR : पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शाजापुर पुलिस सम्मानित, मध्यप्रदेश पुलिस को मिला राष्ट्रीय इंस्टीट्यूशनल परफॉर्मेंस अवॉर्ड, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। पासपोर्ट पुलिस सत्यापन कार्य में उत्कृष्ट एवं समयबद्ध प्रदर्शन के लिए शाजापुर पुलिस को विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर प्रभावी पर्यवेक्षण एवं समन्वय के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर "इंस्टीट्यूशनल परफॉर्मेंस अवॉर्ड फॉर स्टेट पुलिस" से सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट पुलिस सत्यापन के 98 प्रतिशत प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत को पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा द्वारा प्रशंसा-पत्र प्रदान कर जिले के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई है।

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में किए गए पासपोर्ट पुलिस सत्यापन कार्य की समीक्षा के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शाजापुर पुलिस ने निर्धारित समय-सीमा में 98 प्रतिशत प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण कर प्रदेश के अग्रणी जिलों में अपना स्थान बनाया।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने अपने संदेश में उल्लेख किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में लगभग 3.35 लाख पासपोर्ट पुलिस सत्यापन प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 2.60 लाख प्रकरणों का 15 दिवस की निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण किया गया। इस उपलब्धि में शाजापुर सहित प्रदेश के चुनिंदा जिलों का सराहनीय योगदान रहा है।

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्राप्त इस उपलब्धि को वर्तमान पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। शाजापुर पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन सहित अन्य नागरिक सेवाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निरंतर किया जा रहा है।

शाजापुर पुलिस ने भविष्य में भी आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE