BREAKING NEWS
NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री.. <<     NEWS : ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर सैनिक स्कूल.. <<     NEWS : जिला निष्पादक समिति की बैठक में शिक्षा,.. <<     ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस.. <<     NEWS : मेवाड़ के दादा गणपति महोत्सव की तैयारियां.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 6:02 pm
REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन ग्राम पंचायत का निरीक्षण, विकास कार्यों की सराहना, मांगलिक भवन का अवलोकन कर रोपा पौधा, धर्मराजेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने शनिवार दोपहर कुरावन ग्राम पंचायत का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में निर्मित मांगलिक भवन का अवलोकन किया तथा पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर सरपंच दीपक मालवीय की प्रशंसा की और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इसके बाद कलेक्टर दिव्यांक सिंह धर्मराजेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

कुरावन में मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने विशेष रूप से फसल बीमा योजना के संबंध में शासन की प्रक्रिया और किसानों को समयबद्ध लाभ दिलाने के प्रयासों की जानकारी दी। दौरे के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE