BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 7:15 pm
BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2 किलो से अधिक अफीम जब्त, राजस्थान और मध्यप्रदेश में चार अलग-अलग कार्रवाई, तीन तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, पांच वाहन भी जब्त, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्यप्रदेश इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीएन ने राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में चार अलग-अलग खुफिया सूचना आधारित अभियानों में 2,724.380 किलोग्राम (2.72 टन से अधिक) अवैध डोडाचूरा, 2.019 किलोग्राम अफीम और पांच वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश एवं नेटवर्क की जांच जारी है। सीबीएन अधिकारियों के अनुसार सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत कार्रवाई की गई है।

निंबाहेड़ा में ट्रेलर से 1,627 किलो डोडाचूरा बरामद-
30 जुलाई 2026 को सीबीएन मंदसौर की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर राजस्थान के नरसिंहगढ़ टोल प्लाजा, निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) के पास एक टाटा ट्रेलर ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक में पोल्ट्री फीड की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 81 बोरियों से 1,627.840 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। सीबीएन ने डोडाचूरा एवं ट्रेलर ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।

गरोठ में पीछा कर कार से 2 किलो अफीम जब्त-
31 जुलाई 2026 को सीबीएन गरोठ टीम ने सूचना के आधार पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन तेज गति से भगाया, जिसके बाद सीबीएन टीम ने करीब 8 से 10 किलोमीटर तक पीछा कर वाहन को रोक लिया। तलाशी में कार के दरवाजे के पैनल में छिपाकर रखी गई 2.019 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कार्रवाई में कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कराड़िया महाराज के पास कार से 103 किलो डोडाचूरा बरामद-
1 अगस्त 2026 को सीबीएन नीमच टीम ने चिताखेड़ा-नीमच मार्ग पर ग्राम कराड़िया महाराज के समीप एक हुंडई वर्ना कार को रोकने का प्रयास किया। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर पांच प्लास्टिक की बोरियों में 103.220 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। सीबीएन ने कार एवं मादक पदार्थ जब्त कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हरनावदा में बोलेरो पिकअप से 993 किलो डोडाचूरा जब्त-
31 जुलाई 2026 को सीबीएन की संयुक्त टीम ने नीमच जिले के ग्राम हरनावदा के समीप कार्रवाई की। मौके पर संदिग्धों को देखकर कुछ लोग मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। बाद में बोलेरो पिकअप वाहन को सीबीएन कार्यालय लाकर तलाशी ली गई, जिसमें से 993.320 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। वाहन और मोटरसाइकिल को जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विभाग संगठित तस्करी नेटवर्क को खत्म करने और नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE