BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 7:20 pm
KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त वीर जवान ठाकुर कृष्ण सिंह परिहार का नागरिक अभिनंदन, 40 वर्षों की राष्ट्र सेवा पूर्ण कर लौटे सैनिक का मंदसौर में हुआ भव्य स्वागत, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सैनिक सम्मान अभियान के अंतर्गत शनिवार को 792वें सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में 40 वर्षों तक गौरवपूर्ण राष्ट्र सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर गृह नगर मंदसौर पहुंचे वीर सैनिक ठाकुर कृष्णसिंह परिहार का सरदार पटेल चौराहा पर नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं सेवा संगठनों के पदाधिकारियों, पूर्व सैनिकों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए भारत माता के जयघोष के साथ वीर सैनिक के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

सैनिक सम्मान अभियान के संयोजक विनय दुबेला ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिकों का समाज के बीच सम्मान कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि अब तक अभियान के माध्यम से अनेक सैनिकों का नागरिक अभिनंदन किया जा चुका है और 792वां सम्मान समारोह इस गौरवशाली परंपरा की महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति के संस्कार विकसित करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कियावत ने कहा कि सैनिकों के त्याग, साहस और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। समाज द्वारा सैनिकों का सम्मान राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने ठाकुर कृष्णसिंह परिहार के स्वस्थ, दीर्घ एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके राष्ट्र सेवा के योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला मंदसौर के मार्गदर्शक राधेश्याम प्रजापत, पूर्व सैनिक दलपत सिंह परिहार, बाबूलाल सिसोदिया, प्रहलाद राठौड़, नरेंद्र खटवड़, अभिनय सिंह चौहान, सैनिक एलआर माली सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वर्तमान सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, सैनिक सम्मान अभियान समिति मध्यप्रदेश, जय भारत मंच, जिला धार्मिक उत्सव समिति, पंछी बचाओ अभियान समिति, मनन वेलफेयर सोसायटी, शिव शक्ति संगठन, रक्तवीर रेड आर्मी समिति, दशपुर हेल्पलाइन संस्था, सहकार भारती एवं पतंजलि योग समिति सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन राजेश चौहान ने किया तथा आभार दीपक राठौर ने व्यक्त किया। समापन भारत माता के जयघोष और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE