BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2026, 7:28 pm
NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं को दी सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान (Safety and Dignity for Every Woman)" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पर जागरूकता वाहन रैली एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आईपीएस एवं कमांडेंट हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर उषा यादव तथा पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन रैली को रवाना किया। रैली में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, सदर थाना, कोतवाली थाना, महिला थाना, साइबर थाना, चंदेरिया थाना, यातायात पुलिस एवं पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वाहन रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, ओछड़ी दरवाजा, गांधीनगर, प्राइवेट बस स्टैंड, नई पुलिया होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट एवं शास्त्री नगर चौराहा से होकर पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन पहुंची। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया गया।

छात्र-छात्राओं से किया संवाद-
रैली के समापन के बाद पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई।

आईपीएस उषा यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे महिला सम्मान के प्रति संवेदनशील रहें और किसी भी आपात स्थिति या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं।

उन्होंने शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता को महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि जागरूक समाज ही सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना तथा समाज में महिला सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाड़ी रानी महिला बटालियन सीमा भारती, वृत्ताधिकारी बृजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा, सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह, यातायात प्रभारी मोतीराम सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अंत में जिला पुलिस ने आमजन से अपील की कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। सभी नागरिक महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहकर सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE