BREAKING NEWS
NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2026, 1:22 pm
BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच, किलेश्वर, भूतेश्वर और भागेश्वर महादेव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयघोष, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सावन माह के प्रथम सोमवार पर पूरा नीमच शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। ब्रह्ममुहूर्त से ही शहर के श्री किलेश्वर महादेव, श्री भूतेश्वर महादेव, श्री भागेश्वर महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

शहर के प्राचीन श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। प्रातः 5.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की, जिससे दर्शन एवं पूजन सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

मंदिर समिति के पदाधिकारी कमल बिंदल ने बताया कि पूरे सावन माह में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला जारी रहेगी। 10 अगस्त को दूसरे सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की भव्य एवं आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। 16 अगस्त को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहस्त्रधारा अभिषेक होगा, जबकि 17 अगस्त को भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी नगर भ्रमण करेगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा हरियाली अमावस्या का पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, 56 भोग एवं भव्य महाआरती का आयोजन होगा।

सावन के पहले सोमवार पर दिनभर शहर के शिवालयों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और महाआरती का क्रम चलता रहा। वहीं धनेरिया रोड स्थित गोकुलधाम के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से निकली कावड़ यात्रा श्रद्धापूर्वक श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

श्रद्धालुओं के उत्साह और अटूट आस्था से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। भगवान भोलेनाथ के दरबार में उमड़ी श्रद्धा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सावन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सनातन संस्कृति का जीवंत उत्सव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE