नीमच। कलेक्टर कार्यालय परिसर में सोमवार को माह के प्रथम कार्यदिवस पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कर अगस्त माह के शासकीय कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर बीएस कलेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान, वंदे मातरम् तथा मध्यप्रदेश गान का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। इसके बाद अगस्त माह के शासकीय कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे सहित कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, आबकारी, जनसंपर्क, नगरीय प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।