नीमच। नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय नीमच के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक-8 में मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नीमच के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
न्यायालय परिसर में स्थापित इस चिकित्सा कक्ष में न्यायालयीन समय के दौरान आने वाले पक्षकारों, अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर) सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए जा सकेंगे।
चिकित्सा कक्ष की स्थापना का उद्देश्य न्यायालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित करना है। न्यायालय प्रशासन का मानना है कि इस सुविधा से न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सकेगी।