मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देशन में जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सफल क्रियान्वयन की तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के तहत अगस्त माह में जिले के तीन विकासखंडों में जनसमस्या समाधान एवं शासकीय योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के अंतर्गत 7 अगस्त को मल्हारगढ़, 14 अगस्त को सीतामऊ तथा 21 अगस्त को गरोठ में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
7 अगस्त को मल्हारगढ़ में आयोजित शिविर में बरखेड़ापंथ, सूंठोद, काचरियानो, पहेड़ा, मोल्याखेड़ी, चंगेरी, ढिकनिया, मनासा खुर्द, बरखेड़ादेव, बोरखेड़ी, बाबुखेड़ा, खेरखेड़ा, काचरिया चंद्रावत, गुडभेली, पिपलिया विशनिया सहित संपूर्ण मल्हारगढ़ नगरीय क्षेत्र के नागरिक लाभान्वित होंगे।
14 अगस्त को सीतामऊ में आयोजित शिविर में तितरोद, सूरखेड़ा, खेड़ा, माऊखेड़ा, सेमलिया रानी, महुवा, महूवी, गोपालपुरा, करण्डिया, खेजड़िया, बैलारा, ढिकनिया, मामटखेड़ा, दलावदा, लावरी, मुण्डला, मुवाला, रावटी, साखतली, लदूना, ढण्ढेड़ा, दीपाखेड़ा, राजनगर, सेदरामाता, धतुरिया, मानपुरा, खजूरीनाग, लसुड़िया, भारतपुरा, भगोर, सगोर, पोटलिया, मेरियाखेड़ी, साताखेड़ी, झांगरिया, नकेड़िया, पतलासी कला, सरगसेदरा तथा संपूर्ण सीतामऊ नगरीय क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी नागरिक शामिल होंगे।
21 अगस्त को गरोठ में आयोजित शिविर में बर्डियाअमरा, मेलखेड़ा, जमुनिया, भुण्डिया, बघुनिया, पण्डेरिया, साठखेड़ा, खजूरीरुण्डा, पनवाड़ी, रणायरा, नारिया बुजुर्ग, कुण्डला खुर्द, गुराड़िया नरसिंह, सेमली रूपा, रामखेड़ी, फूलखेड़ा, खजूरी दौड़ा, कुरलासी, पिपलिया मिट्ठेशा, बरखेड़ी मिट्ठू, कुण्डालिया चरणदास, ढाकनी, बर्डिया इस्तमुरार, बामनी, बंजारी, बरखेड़ा लोया, बांसगोन, पिपलिया जत्ती, आक्या कुंवरपदा, आगर, बर्डिया ऊँचा, बोरखेड़ी रेड़का, लसुड़िया, रलायती, देवरिया, ढाबला मोहन, उदल्या खेड़ी, भामखेड़ी, परासली घाटा, मुण्डला, मोलाखेड़ी खुर्द, बालोदा, हतुनिया सहित संपूर्ण गरोठ नगरीय क्षेत्र के नागरिक लाभान्वित होंगे।