मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर श्रावण माह के दौरान श्री पशुपतिनाथ लोक मंदिर एवं शिवना घाट क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीएम पाटीदार ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर और शिवना घाट पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रावण स्वच्छता दस्ता प्रतिदिन सफाई कार्य कर रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आमजन को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाए रखना है, ताकि श्रावण माह में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।