BREAKING NEWS
KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2026, 7:17 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई, तीन सप्ताह में प्रदेशभर से चोरी के 122 वाहन बरामद, कई आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों की पुलिस ने पिछले तीन सप्ताह में कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए 116 मोटरसाइकिल, 4 ट्रैक्टर, 1 पिकअप वाहन एवं 1 कार सहित कुल 122 वाहन बरामद किए हैं। इन मामलों में कई शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की प्रमुख कार्रवाई में खरगोन पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 लाख रुपये कीमत की 51 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि आरोपी पुराने या कमजोर लॉक वाली मोटरसाइकिलों को भीड़भाड़ वाले स्थानों से कुछ ही मिनटों में चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत पर बेच देते थे।

छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 21 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। वहीं सिंगरौली जिले की चितरंगी थाना पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

गुना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। इनके कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

मंदसौर पुलिस ने मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। वहीं ग्वालियर के जनकगंज थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 2 एक्टिवा एवं 1 लैपटॉप बरामद किया।

शाजापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार जीआरपी इंदौर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की 4 मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

दतिया के थरेट थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। वहीं छिंदवाड़ा देहात थाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त कीं।

राजगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान चोरी की 4 मोटरसाइकिल, 1 पिकअप वाहन एवं अपराध में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल सहित कुल 7 वाहन बरामद किए गए।

सागर जिले की खुरई शहर थाना पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 4 ट्रैक्टर जब्त किए। वहीं भिंड पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 1 कार, नकदी एवं फर्जी दस्तावेज बरामद किए।

मध्यप्रदेश पुलिस की इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि वाहन चोरी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। आधुनिक तकनीक, त्वरित विवेचना, मजबूत मुखबिर तंत्र एवं जिलों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे चोरी गए वाहनों की बरामदगी के साथ संगठित अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE