BREAKING NEWS
NEWS : सावन के पहले सोमवार पर खरड़ेश्वर महादेव में.. <<     NEWS : बद्रीलाल जाट बने भाजपा किसान मोर्चा.. <<     NEWS : सफाई भर्ती को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर.. <<     NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और.. <<     KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<     KHABAR : एमपी में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं.. <<     शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ढकलगांव की.. <<     KHABAR : प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं मिला बीमा...,.. <<     KHABAR : आराध्य देव के देवरे पर अतिक्रमण का आरोप,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2026, 3:11 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, बाइक से नशे की खेप ले जा रहा तस्कर चढ़ा खाकी के हत्थे, एमडी और डोडाचूरा की बड़ी खेप बरामद, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में अफजलपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल से दलौदा से सीतामऊ की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना पर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 60 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) तथा उसके कब्जे में मौजूद झोले से 4 किलो 144 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

आरोपी ने अपना नाम दीपक पिता धन्नालाल, निवासी लसूडिया ईल्ला, थाना दलौदा, जिला मंदसौर बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 201/2026 के तहत धारा 8/15, 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जब्त सामग्री-
- 60 ग्राम एमडी (अनुमानित कीमत ₹60 हजार)
- 4 किलो 144 ग्राम डोडाचूरा (अनुमानित कीमत ₹9 हजार)
- बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹50 हजार)

पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के सप्लायर, खरीदार एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हरीश मालवीय एवं अफजलपुर थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE