मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल तथा एसडीओपी मंदसौर कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा पुलिस ने अपहरण मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 अगस्त 2026 को आरोपी सुनील पाटीदार पिता बसंतीलाल पाटीदार (31 वर्ष), निवासी सेमली जागीर, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 26 जून 2025 को फरियादी पंकज पिता दिनेश जैन, निवासी ग्राम अमलावद ने थाना दलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को आठ लोगों द्वारा कार में बैठाकर मारपीट करते हुए अपहरण कर लिया गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 262/2025 के तहत धारा 140(3), 115(2), 296, 324(4), 333 एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान आरोपी सुनील पाटीदार घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
सुनील पाटीदार पिता बसंतीलाल पाटीदार, उम्र 31 वर्ष, निवासी सेमली जागीर, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी, उप निरीक्षक आर.एस. पंवार, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह एवं आरक्षक कमलेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।