BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही कैलाशी बाई सेन, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले गरोठ में प्रशासन की.. <<     KHABAR : रोशनी के पर्व पर नीमच के प्रशासनिक मुखिया.. <<     BIG NEWS : नीमच में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी.. <<     KHABAR : दीपावली पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस पूरी.. <<     KHABAR : मुरैना में मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : दीपों के महापर्व पर जनप्रतिनिधियों का.. <<     KHABAR : स्वामित्व अभिलेख पंजीयन में शत-प्रतिशत.. <<     KHABAR : ​​​​​​​धनतेरस और दीपोत्सव पर प्रभारी.. <<     BIG NEWS : टीएल में पहुंची शिकायत तो हरकत में आया.. <<     KHABAR : मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का.. <<     त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2026, 4:31 pm
NEWS : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और नेतावल महाराज में सैनिक स्कूलों के बारे में जा़गरूकता कार्यक्रम, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल, चित्तौड़़गढ़ का 66वां स्थापना दिवस 07 अ़गस्त को मनाया जाये़गा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो़गें, जिसकें तहत मंगलवार को स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल तथा प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेतावल महाराज में सैनिक स्कूलों के बारे में जा़गरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।    
 
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि जा़गरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को सैनिक स्कूलों के बारे में एवम् भारतीय सेना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में सैनिक स्कूल के कैडेट अंश बिलवाल एवं कैडेट राजपाल ने विद्यार्थियों कों सैनिक स्कूलों की विशेषताओं, वहां की शिक्षा पद्धति, अनुशासन और कैरियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी और साथ ही अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे इन स्कूलों ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। सैनिक स्कूल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं, खेलकूद की सुविधाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय आदि के बारे में जानकारी दी।    

सैनिक स्कूल के सीनियर अध्यापक बी बी व्यास ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने रक्षा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया और छात्रों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल न केवल उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना भी विकसित करते हैं। इस अवसर पर नेतावल महाराज में कार्यक्रम के दौरान सरपंच राज दीप, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेंथी में प्रिंसिपल राकेश कुमार व्यास और गायत्री टाक सहित सभी शिक्षक एवम् विद्यार्थी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE