चित्तौड़गढ़। राजस्थान मे गत दो वर्ष से वाल्मीकी समुदाय ने सफाई भर्ती को लेकर आ रही परेशानी के चलते मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व मे जिला कलक्टर चितौडगढ के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेन्द्र राठौड ने आरोप लगाया कि, राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मचारीयों की संविदा भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है, यह भर्ती वाल्मीकी के लिए धोखा है। क्योकि इस भर्ती मे कही भी नही दर्शाया गया है कि, संविदा वर्ष कितने वर्षाे का होगा और न्यूनतम मजदूरी भी 7410 रू. जो कि जीवन यापन के लिए पर्याप्त नही है। विज्ञप्ति के क्रमांक 1, 2 व 3 को पूर्णतया निराधार बिन्दु बताते हुए इस भर्ती की कडी आलोचना की है।
प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि, इस भर्ती मे वाल्मीकी समाज के परमपरागत परिवारो को प्राथमिकता मिले एवं संविदा भर्ती को हटाकर राज्य सफाई कर्मचारी भर्ती की तरह नियम लागू कर आरक्षण प्रणाली को हटाकर नवीन भर्ती जारी की जावे तथा इस भर्ती मे जो अनुभव प्रमाण पत्र की शर्त अंकित की गई है, उसमे वाल्मीकी समाज को अनुभव मे छूट दी जावे।
युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि, इस भर्ती मे आवेदक की भर्ती की न्यनूतम सीमा 21 वर्ष है जो आज किसी भी राजकीय भर्ती मे नही लगाई गई है, सरकार अपनी मनमर्जी के नियम बनाकर वाल्मीकी समाज को भ्रमति कर रही है।
इस दौरान मेवाड वाल्मीकी सेवा संस्था के अध्यक्ष राजन मल्होत्रा ने इस भर्ती पर रोक लगाकर नवीन नियमो के साथ नई विज्ञप्ति जारी किये जाने की मांग की। उक्त मांगो नही मानी जाने पर समाज द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान मे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
इस दौरान छवि देशबन्धु पुष्पा पंडित, राजेश आदिवाल, कमल किशोर, राधाकिशन टांक, सुरेश चांवरिया, सत्यनारायण चनाल, शिवम लोठ, युवराज कण्डारा, रवि गैंगट, हरिश गावरी, सननी लोठ, विवेक घारू, रामलाल लोठ, जाकिर हुसैन, हेमलता कोठियाना, विकास लोठ, शोभित अठवाल, विकास लोठ, राहुल सिंगोलिया, अजय कोठियाना, रतनलाल बेनीवाल, रोहन राठौड, विनोद लोठ, शंभू नकवाल, विनोद छपरीबंद, लखन चनाल, संजय नकवाल, ममता देसाई, देवेष देसाई, प्रकाश सिंगोलिया, जगदीश मल्होत्रा, कालू नकवाल, श्याम घारू, सुन्दर, सीमा गोरण, सुमित कोठियाना, रतना राठौड इत्यादि उपस्थित थे।