नीमच। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार 5 अगस्त 2026 को 11 केव्ही टाउन-3, 11 केव्ही कीर्ति नगर एवं 11 केव्ही मेसी शोरूम फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कार्य के चलते उक्त फीडरों से विद्युत आपूर्ति प्रातः 9.00 बजे से 10.00 बजे तक बंद रहेगी।
विद्युत प्रदाय बाधित रहने से नया बाजार, कमल चौक से फव्वारा चौक क्षेत्र, ढप्पाली मोहल्ला, बंगला नंबर-23, टीआईटी कॉलोनी, अल्कोलाइड कॉलोनी का कुछ क्षेत्र, टीचर कॉलोनी, रिसाला मस्जिद क्षेत्र, भागेश्वर मंदिर क्षेत्र, गायत्री मंदिर रोड, सिंधी कॉलोनी, हॉट मैदान, बोहरा गली, वीर पार्क रोड, पटेल चाल, टाल मोहल्ला, जामा मस्जिद, जारोली कॉम्प्लेक्स, नायका ओली, नीमच सिटी का कुछ क्षेत्र, कीर्ति नगर, रावणरूंडी, सरदार मोहल्ला, शांति नगर, फव्वारा चौक, सिविल हॉस्पिटल कॉलोनी क्षेत्र, एसपी कार्यालय क्षेत्र, शास्त्री नगर, राजीव नगर, बगीचा नंबर 4, 5, 10 एवं 13, मेहनोत नगर, सुंदरम टॉकीज क्षेत्र, माधवगंज मोहल्ला, कोर्ट मोहल्ला, विनोबा गंज, महाराणा बंगला, जवाहर नगर, गांधी नगर, चौधरी हॉस्पिटल, गुप्ता हॉस्पिटल, डॉ. देवधर, डाक बंगला सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत कंपनी ने बताया कि आवश्यकता अनुसार शटडाउन का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।