नीमच। मेरा युवा भारत द्वारा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत “नशा मुक्त युवादृविकसित भारत” विषय पर जिला स्तरीय नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन पं. अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में किया गया।
जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें लोकगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता पाठ, वाद-विवाद, रील निर्माण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका नीमच अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. संजय जोशी, एन.के. डबकरा एवं जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा नेता लोकेश चांगल एवं हितेश नामदेव उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सौरभ श्रीवास्तव, प्रह्लाद धनगर, लोकेश पाटीदार एवं कुलदीप राठौर ने किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी ने किया।
अंत में डल् भारत स्वयंसेवक रानी राठौर ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक विकास सरकार, लखन सोनी, विवेक बैरागी, अंजली भाटी एवं युवराज नामदेव सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।