भोपाल। अहिरवार समाज संघ मध्य प्रदेश ने महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन करते हुए संतोषी सूर्यवंशी को महिला प्रकोष्ठ का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अहिरवार ने की।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अहिरवार ने कहा कि संगठन को संतोषी सूर्यवंशी से उम्मीद है कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़कर मध्य प्रदेश में नई मिसाल कायम करेंगी। साथ ही महिलाओं पर होने वाले अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पूरी निष्ठा और मजबूती से संघर्ष करेंगी।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोषी सूर्यवंशी ने कहा कि वे समाज की शोषित और पीड़ित महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे सभी महिलाओं के साथ खड़ी हैं और बेरोजगार महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
इस अवसर पर समाज को शिक्षा, संगठन और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन "जय भीम, नमो बुद्धाय" के नारों के साथ हुआ।