खरगोन। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, शाखा खरगोन के सत्र 2026-2028 का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में किरण अग्रवाल ने अध्यक्ष, रिंपल गोयल ने सचिव तथा सुषमा अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ लेकर नई जिम्मेदारी संभाली।
समारोह की मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष संतोष सोडाणी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा, संगठन और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सम्मेलन की प्रांतीय पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
ग्रीन हरियाली नवजीवन सकारात्मकता थीम पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही सात महिलाओं ने सम्मेलन की आजीवन सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन उमा सोमानी एवं मीनल अग्रवाल ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के स्नेहभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।