BREAKING NEWS
KHABAR : सिर्फ एक किस्त जमा, फिर भी परिवार को मिला.. <<     BIG NEWS : क्या भगवान भरोसे है गांधी सागर डैम की.. <<     KHABAR : कराओके क्लब शाजापुर ने किशोर कुमार को दी.. <<     एक्शन में रतलाम नगर निगम,कमिश्नर अनिल भाना के.. <<     KHABAR : एमपी सड़क समयावधि से पहले ही टूटी, रख-रखाव.. <<     REPORT : हैप्पी स्कूल में इनरव्हील क्लब का सेवा.. <<     BIG NEWS : तस्कर की नई चाल बेनकाब, ट्रैक्टर के.. <<     मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,किरण अग्रवाल ने.. <<     हर-हर महादेव,शालिवाहन से उज्जैन के लिए निकले.. <<     NEWS : तीन दिन बाद समाप्त हुआ अफीम किसानों का.. <<     NEWS : लग्जरी और स्लीपर बसों पर न्यायिक टीम की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एनडीपीएस,.. <<     BIG REPORT : खरीफ-2025 का फसल बीमा नहीं मिलने पर किसानों.. <<     KHABAR : बिकेगा मूंग का एक-एक दाना, नर्मदापुरम में.. <<     मुरैना जिले के शासकीय खेल मैदान को नुकसान.. <<     KHABAR : पीएम आवास के बकायादारों पर निगम की बड़ी.. <<     BIG NEWS : नीमच की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2026, 3:18 pm
BIG NEWS : नीमच की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, आरआई मलखान सिंह परमार ने संभाली यातायात की कमान, बोले- जनता के सहयोग से होगा सुधार, इंदौर और मुरैना का अनुभव आएगा काम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पदोन्नति के साथ किए गए प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद नीमच यातायात प्रभारी के पद पर रक्षित निरीक्षक (आरआई) मलखान सिंह परमार की नियुक्ति की गई है। नवागत यातायात प्रभारी ने पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है।

आरआई मलखान सिंह परमार ने बताया कि इससे पूर्व वे मुरैना में पदस्थ थे। इसके अलावा वे जीआरपी लाइन इंदौर में सूबेदार के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मलखान सिंह वर्ष 2016 से 2018 तक इंदौर में पदस्थ रहे। अगस्त 2018 से अगस्त 2026 तक उन्होंने मुरैना में अपनी सेवाएं दीं। रक्षित निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें नीमच यातायात प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार संभालने के बाद यातायात प्रभारी मलखान सिंह परमार ने आमजन से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है, इसलिए वाहन चालक नशे की हालत में वाहन न चलाएं। अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थानों पर ही खड़ा करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

आरआई मलखान सिंह ने कहा कि यातायात व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या या सुझाव के लिए आमजन उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE