शाजापुर। सदी के महान गायक एवं खंडवा की शान स्वर्गीय किशोर कुमार के जन्मदिवस पर कराओके क्लब शाजापुर द्वारा महाराजा होटल में संगीतमय ष्स्वरांजलि संध्याष् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के कलाकारों ने किशोर दा के कालजयी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के संयोजक मनोज गिरजे ने सभी संगीत प्रेमियों एवं कलाकारों का स्वागत कर किया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य उमेश टेलर ने किशोर कुमार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, उपलब्धियों और श्आभास कुमारश् से श्किशोर कुमारश् बनने तक के प्रेरणादायी सफर को साझा किया। उन्होंने उनके जीवन से जुड़े कई रोचक संस्मरण भी सुनाए।
संगीतमय संध्या में श्ज़िंदगी एक सफर है सुहानाश्, श्रूप तेरा मस्तानाश्, श्ज़िंदगी का सफरश् और श्इना मीना डीकाश् जैसे सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. संजय खंडेलवाल, मनोज गिरजे, जितेंद्र बिरथरे, अभिमन्यु मिश्र, अनिल सोनी, महेंद्र नायक, भूपेंद्र राठौर, मुकेश सोनी, रामजी उईके, लीना भट्ट, नीलम राठौर एवं उईके सहित कई कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का संचालन उमेश टेलर एवं हरीश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं संगीत प्रेमियों ने किशोर कुमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।