BREAKING NEWS
REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<     KHABAR : सतत विकास की कुंजी है प्रभावी जल प्रबंधन,.. <<     KHABAR : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का बड़ा कमाल, जब अगवा हुई 2.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत राज एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2026, 5:41 pm
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, संगठन सृजन अभियान के तहत फैसला, खराब प्रदर्शन वाले जिलाध्यक्षों पर भी गिरेगी गाज, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की शुरुआत हो गई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने 'संगठन सृजन अभियान' के तहत प्रदेश कांग्रेस के सभी विभागों, प्रकोष्ठों (सेल) तथा उनकी जिला और ब्लॉक स्तरीय इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय दिल्ली में दो दिन तक चली समीक्षा बैठक के बाद लिया गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह कदम संगठन के व्यापक पुनर्गठन का पहला चरण है। आगामी चुनावों और राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अब नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही जल्द ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) की वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भी भंग कर नए सिरे से गठन किए जाने की संभावना है।

समीक्षा के दौरान जिलाध्यक्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया, जिसमें उन्हें A, B, C और D श्रेणियों में बांटा गया। सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले करीब छह जिलाध्यक्षों को पद से हटाने पर सहमति बन चुकी है और उनके संबंध में आदेश जल्द जारी हो सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने सभी विभागों और प्रकोष्ठों की इकाइयों को भंग करने का निर्णय लिया है, ताकि संगठन को नए स्वरूप और नई ऊर्जा के साथ तैयार किया जा सके।

इस संबंध में जारी आदेश की प्रति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी भेजी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE