नीमच। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रामपुरा (जिला नीमच) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य नंद किशोर पंवार ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला नीमच के किसी शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हों। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है।
प्राचार्य पंवार ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।