BREAKING NEWS
REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<     KHABAR : सतत विकास की कुंजी है प्रभावी जल प्रबंधन,.. <<     KHABAR : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का बड़ा कमाल, जब अगवा हुई 2.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत राज एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2026, 5:50 pm
NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा, समस्त प्रकोष्ठों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, समयबद्ध एवं निष्पक्ष चुनाव कराने पर दिया जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में पंचायत राज आम चुनाव-2026 एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए समस्त प्रकोष्ठों की बैठक ली। बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, निष्पक्षता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़ ने पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावतभाटा) राजलक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, राजस्व अपील अधिकारी सुरेश चंद्र खटीक, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी अंशुल अमेरिया सहित समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी, अतिरिक्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE