चित्तौड़गढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की पहल पर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गुरुवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में नगर परिषद सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।
गुरुवार को आयोजित होने वाले शिविरों की शुरुआत शाम 4 बजे मीरा नगर स्थित ऋतुराज वाटिका से होगी, जहां वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 11 के नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
इसके बाद शाम 6 बजे कुंभा नगर स्थित श्यामा प्रसाद बैडमिंटन हॉल में वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं 14 के लिए जनसुनवाई शिविर आयोजित होगा।
वहीं शाम 8 बजे प्रताप नगर स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में वार्ड क्रमांक 15, 16 एवं 17 के नागरिकों के लिए जनसुनवाई शिविर लगाया जाएगा।
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है, ताकि उनका मौके पर ही यथासंभव समाधान किया जा सके।