चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, वहीं सिंचाई परियोजनाओं का भी विस्तार किया गया है।
यह बात विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बस्सी मंडल की बैठक में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। आगामी पंचायतीराज चुनाव में एकजुट होकर कार्य करते हुए भाजपा का बोर्ड भारी बहुमत से बनाने का लक्ष्य रखना है।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, जिला मंत्री गोपाल चौबे, मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ एवं कमलेश पुरोहित उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री रामगोपाल ओझा, मथरालाल जाट, रामेश्वर धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर कोठारी, रामस्वरूप पुरोहित, प्रमोद कोठारी, सरपंच गोपालसिंह, श्यामलाल शर्मा, बाबूलाल गुर्जर, देवकिशन रेगर, कालूसिंह चौहान, नंदराम जाट, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दिनेश धाकड़, जिला परिषद सदस्य भंवर सालवी, नारायण गुर्जर, रतन भंवरसिंह, किशन सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।