निम्बाहेड़ा। लायंस क्लब निम्बाहेड़ा द्वारा लायंस सेवा केंद्र में मित्रता दिवस उत्साह, आत्मीयता और सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन अरविंद मूंदड़ा ने की। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता विश्वास, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत बनाती है तथा समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा देती है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्लब के चार्टर सदस्य डॉ. जे.एम. जैन ने मित्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चे मित्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और हर परिस्थिति में साथ निभाते हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लायन वी.के. माहेश्वरी ने ष्ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगेष् गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया, वहीं लायन दिलीप पामेचा ने भी मित्रता पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता, एकता और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।