खरगोन। शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है, विकसित होते शहर को ध्यान में रखकर ही योजनाएं बनाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि शहर में विकास साथ बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका और जिला प्रशासन के सहयोग से नित नए कार्य कराए जा रहे है। विकास के साथ सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। आज हमने करीब ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही स्वच्छता के लिए वाहन जनता को समर्पित किए है। विधायक पाटीदार ने कहा कि शहर की अर्थव्यवस्था कृषि और मंडी आधारित है। इन क्षेत्रों में सुविधाएं मुहैया कराने से अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ कमला कौल सहित नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।