BREAKING NEWS
BIG NEWS : 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी की तलाश हुई.. <<     शहडोल में चिकन पार्टी के विवाद ने छीनी पिता.. <<     KHABAR : 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर 12 अगस्त को सड़क.. <<     BIG NEWS : 50 करोड़ के सीएम राइज विद्यालय पर सवाल, नीमच.. <<     KHABAR : स्कूली बच्चों के जानलेवा सफर पर हाईकोर्ट.. <<     KHABAR : बस स्टैंड ग्रिड पर 93 लाख की लागत से बढ़ी.. <<     KHABAR : 500 रुपये की चिकन पार्टी बनी मौत की वजह, बेटे.. <<     MP में सूखे जैसे हालात! औसत से 18% कम बारिश, 49 जिलों.. <<     रामपुरा में NSUI की प्रेस वार्ता, हाई कोर्ट के.. <<     खरगोन को मिली नई रफ्तार, ₹2.5 करोड़ के विकास.. <<     BIG NEWS : 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे बापूलाल भंडारी, परिवार में शोक.. <<     BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट.. <<     REPORT : एनएसएसजी ने महाविद्यालय परिसर में किया.. <<     NEWS : मोहर्रम पर सज गया शहर, जगह-जगह सबील, लंगर और.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने शहरी सेवा शिविरों की.. <<     KHABAR : ढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्याे के साथ ही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2026, 10:30 am
BIG NEWS : एमपीपीएससी ने फिर खोला असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का पोर्टल, 15 अगस्त तक करें आवेदन, 674 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा मिला मौका, 4 अक्टूबर को होगी परीक्षा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 674 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है। अपेक्षा से कम आवेदन प्राप्त होने के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अब इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, अब तक इस भर्ती के लिए करीब 14 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभ्यर्थियों की मांग और कम आवेदन संख्या को देखते हुए आयोग ने दोबारा आवेदन का अवसर दिया है। माना जा रहा है कि पोर्टल खुलने के बाद करीब एक हजार नए आवेदन और प्राप्त हो सकते हैं। कम आवेदन होने से इस बार प्रतियोगिता अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना जताई जा रही है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 4 अक्टूबर को अंतिम चरण की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा की पहली पाली में सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र होगा, जबकि दूसरी पाली में संबंधित विषय की मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा के बाद अगले वर्ष जनवरी से साक्षात्कार (इंटरव्यू) प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने का यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE