नीमच। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने नीमच शहर वितरण केंद्र अंतर्गत बस स्टैंड ग्रिड पर एसएसटीडी योजना के तहत पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी है। लगभग 93 लाख रुपये की लागत से यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से शहर के करीब 9,500 बिजली उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ अधिक निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
यह कार्य नीमच वृत्त के अधीक्षण यंत्री रविकांत रंजन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यपालन अभियंता महीप सोनी, सहायक अभियंता नवल शर्मा, निर्माण उपसंभाग के सहायक अभियंता रोशन अग्रवाल तथा एसटीएम टीम के सहयोग से नवीन पावर ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया।