इंदौर। चर्चित पॉकेट गवाह मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए खजराना थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी (टीआई) दिनेश वर्मा को दोषी माना है।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं प्रमाणित होने के बाद आठ पृष्ठों का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार दिनेश वर्मा को तीन वर्ष के लिए निरीक्षक पद से पदावनत कर उप निरीक्षक (एसआई) पद पर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि विभागीय जांच के दौरान उनके विरुद्ध लगाए गए कई आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को गंभीर लापरवाहियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।