BREAKING NEWS
सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<     BIG NEWS : मासूमों की आड़ में हो रहा था नशे का.. <<     KHABAR : कांग्रेसियों ने भोपाल नगर निगम दफ्तर.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<     KHABAR : साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता.. <<     BIG NEWS : लव जिहाद के कथित मामले को लेकर बजरंग दल का.. <<     KHABAR : सेगांव मंडल की मासिक बैठक में.. <<     एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बड़ी.. <<     कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : 48 छात्राओं का हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका.. <<     KHABAR : नवागत तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने किया तहसील.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2026, 3:26 pm
NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने कैडेट्स में जगाया देशभक्ति और नेतृत्व का भाव, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल के 66 वें स्थापना दिवस के पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत स्कूल के शंकर मेनन सभागार में एक प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


इस अवसर पर स्कूल के पूर्व छात्र एवं ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत, शौर्य चक्र ने अपने साहस, नेतृत्व एवं सैन्य जीवन के अनुभव साझा करते हुए कैडेट्स को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल तथा प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने स्कूल परिवार की ओर से ब्रिगेडियर शेखावत का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।   


स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि ब्रिगेडियर शेखावत, जो सैनिक स्कूल के गौरवशाली पूर्व छात्र हैं, ने अपने सैन्य जीवन के अनुभवों के आधार पर कैडेट्स को साहस, त्याग, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का संदेश दिया। 1997 में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, ब्रिगेडियर शेखावत ने असाधारण साहस दिखाया और अकेले ही तीन आतंकवादियों को मार गिराया। उनकी असाधारण बहादुरी और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा के लिए, भारत के माननीय राष्ट्रपति ने उन्हें प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से सम्मानित किया। ब्रिगेडियर शेखावत के नेतृत्व में उनकी बटालियन ने 24 घंटे के भीतर 4,50,000 पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पर्यावरण संरक्षण में इस बेहतरीन योगदान के लिए, उन्हें इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  


अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का आधार दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट चरित्र होता है। उन्होंने कैडेट्स से सेवा, ईमानदारी और नेतृत्व के उच्च आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उनके ओजस्वी उद्बोधन ने कैडेट्स में देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया तथा विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों को नई ऊर्जा प्रदान की। ब्रिगेडियर शेखावत ने राष्ट्रसेवा के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए विपरीत परिस्थितियों में धैर्य, दृढ़ता और सकारात्मक सोच बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कैडेट्स द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।


इस अवसर पर स्कूल के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट कर्नल विजय पाल सिंह ने भी अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए और कैडेट्स को अनुशासन, समर्पण तथा उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE