BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2026, 11:00 am
KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध गुमठियों पर कार्रवाई से भड़कीं नेता प्रतिपक्ष, आईएएस अधिकारी का रास्ता रोक सड़क पर बनाया बंधक, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाते रहे अफसर, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नियम-कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को ताक पर रखकर सरेराह ‘हाई-वोल्टेज हाई ड्रामा’ देखने को मिला। मामला नगर निगम की कार्रवाई से जुड़ा है, जहां अवैध गुमठियों पर चलाए जा रहे हतोत्साहन अभियान के दौरान कांग्रेस नेता और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट सीधे प्रशासनिक अधिकारियों से भिड़ गईं। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष ने एक वरिष्ठ IAS अधिकारी का रास्ता रोककर उनके साथ तीखी बहस की और उन्हें सड़क पर ही एक तरह से बंधक बना लिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रशासनिक मर्यादा और जन-प्रतिनिधि के आचरण पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर नगर निगम को शहर के विभिन्न इलाकों से अवैध गुमठियों और अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर नगर निगम के अपर आयुक्त (IAS) आकाश सिंह अपनी टीम के साथ नियमों के तहत अवैध अतिक्रमण और गुमठियों को हटाने की गई थी। कार्रवाई होने के बाद ही कांग्रेस नेता सोनिला मिमरोट अपने समर्थकों के साथ नगर निगम दफ्तर पर पहुंच गईं और सीधे कार्रवाई का विरोध करने लगीं।


अधिकारी हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे, नेताजी नहीं मानीं!
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब आईएएस अधिकारी आकाश सिंह किसी जरूरी काम से जाने लगे, तो सोनिला मिमरोट ने उनका रास्ता रोक लिया। अधिकारी लगातार हाथ जोड़कर उनसे जाने की गुहार लगाते रहे और शालीनता से कहते रहे कि नगर निगम केवल नियमों के तहत ही कार्रवाई कर रहा है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट का गुस्सा सातवें आसमान पर था। वे अधिकारी की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थीं और लगातार चिल्ला-चिल्लाकर उनसे बहस करती रहीं। सोनिला मिमरोट की जिद थी कि जब तक पूरे इंदौर में एक समान नियम लागू नहीं होते और हर अवैध गुमठी नहीं हटाई जाती, तब तक वे अधिकारी को वहां से जाने नहीं देंगी।


सड़क पर बनाया ‘बंधक’
बहस के दौरान स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि अफसर ने खुद कहा कि वे उन्हें जाने दें और नियमों के दायरे में रहकर बात करें। लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों के रास्ते में बाधा डालते हुए उन्हें रोक कर रखा। IAS अधिकारी के बार-बार यह कहने के बावजूद कि वे काम से जा रहे हैं, कांग्रेस नेता और उनके समर्थकों ने प्रशासनिक कार्य में सीधे तौर पर अड़ंगा डाला।


उठ रहे गंभीर सवाल
नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जिस तरह से एक वरिष्ठ IAS अधिकारी का रास्ता रोककर उनके साथ बदसलूकी और तीखी बहस की गई, उसने इंदौर के सियासी और प्रशासनिक हलकों में भूचाल ला दिया है। सवाल यह उठता है कि क्या शहर को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराना अपराध है? क्या जन-प्रतिनिधि के रूप में कानून को अपने हाथ में लेना और अधिकारियों को काम करने से रोकना सही है?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE