दतिया। जिले में मानसून लगातार मेहरबान है और बारिश का दौर जारी है, लेकिन अब तक हुई वर्षा के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। 7 अगस्त तक जिले में कुल 1042.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत से करीब 1634 मिमी कम है।
जिले में आज 75.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार दतिया तहसील में सबसे ज्यादा 366.8 मिमी, जबकि इंदरगढ़ में सबसे कम 135 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
लगातार बारिश के बावजूद जिले में सामान्य वर्षा का आंकड़ा अब तक पूरा नहीं हो सका है। आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता से बारिश का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।