खरगोन। मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को देवी अहिल्या शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में जन सुरक्षादृयुवा सृजन संवाद कार्यक्रम के साथ ष्सृजन अभियानष् का शुभारंभ हुआ। अभियान का पहला चरण 6 अगस्त से 15 सितंबर तक जिला मुख्यालय स्तर पर तथा दूसरा चरण 16 सितंबर से 30 अक्टूबर तक जिले के सभी अनुविभागों में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, कानून की जानकारी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शकुन्तला रूहल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
इसके बाद छात्र-छात्राओं को कोतवाली थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, महिला थाना और डायल-112 का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी सौरभ तोमर, प्रशिक्षु डीएसपी अमित बरदिया, प्रशिक्षु डीएसपी चेतना राहंगडाले, शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर्स, विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।