BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2026, 4:03 pm
BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में फीस को लेकर बवाल, पुलिस की मौजूदगी में चला हाई-वोल्टेज प्रदर्शन, धक्का-मुक्की और सड़क जाम के बाद पुलिस से भिड़े छात्र, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में कथित फीस वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को एनएसयूआई ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता रैली निकालकर कॉलेज पहुंचे और नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस दौरान कॉलेज के मुख्य गेट को बंद करने के प्रयास में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विवाद के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर संजीत रोड पर धरने पर बैठ गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर तैनात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारू कराया।

करीब दो घंटे चले आंदोलन के दौरान कॉलेज प्राचार्य ने छात्रों से चर्चा की। बाद में ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष रामा देवी गुर्जर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने छात्रों की मांगों पर ट्रस्ट बोर्ड की बैठक में विचार कर 15 अगस्त से पहले समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मंथन धनोतिया ने कहा कि अधिकांश छात्र किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं। संगठन ने पुरानी फीस व्यवस्था लागू करने और तीन फसल-तीन किस्त के आधार पर फीस जमा करने की सुविधा देने की मांग की।

वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष रामा देवी गुर्जर ने स्पष्ट किया कि कॉलेज में फीस नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार संचालित हो रही हैं तथा छात्रों की मांगों पर ट्रस्ट बोर्ड में विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। पूरे घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE