चित्तौड़गढ़। अर्बन बैंकों के अंब्रेला संगठन नैशनल अर्बन कोऑपरेटिव वित्त एवं विकास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा सहकार नव क्रांति कार्यक्रम का आयोजन 8 अगस्त को मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अन्तरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारत के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह देश भर से आए अर्बन को ऑपरेटिव बैंकों के चेयरमैन और फेडरेशन प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे।
बैंक के महाप्रबंधक जनसंपर्क जे पी जोशी के अनुसार चित्तौड़गढ़ अर्बन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंच गए है।
डॉ सेठिया अपने तीन दिवसीय प्रवास में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा सहित कई प्रमुख उद्योगपतियों और व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे। जोशी के अनुसार अर्बन बैंक राज्य फेडरेशन की आमसभा भी पुष्कर मे 8 अगस्त को ही आयोजित होगी जिसमें प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी भाग लेगी।