BREAKING NEWS
NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2026, 5:48 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के नवनिर्वाचित सदस्य सुरेश चंद्र श्रीमाली का अधिवक्ता समुदाय ने किया सम्मान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद पर लगातार पांचवीं बार निर्वाचित होने के पश्चात पहली बार चित्तौड़गढ़ पधारे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन सुरेश चंद्र श्रीमाली का जिला अभिभाषक संस्थान, चित्तौड़गढ़ की ओर से अधिवक्ता समुदाय द्वारा भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।


नवीन न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर अधिवक्ताओं द्वारा श्रीमाली का ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्हें समारोह स्थल तक सम्मानपूर्वक ले जाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर श्रीमाली को लगातार पांचवीं बार बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद पर निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


जिला अभिभाषक संस्थान के सचिव लोकेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष चांदनी बेरागी, सचिव लोकेंद्र सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष कमलेश सुखवाल ,सहसचिव विशाल सिंह भाटी एवं पुस्तकालय प्रभारी रोहित खटीक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भीलवाड़ा से पधारे पूर्व अध्यक्ष के.जी. शर्मा, अरुण व्यास, फरजन अली एवं जयदत्त सिंह, सुलक्षाना सांचौरा, पूजा मेनारिया सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।


अधिवक्ता हितों पर हुआ विस्तृत मंथन 
अभिनंदन समारोह के दौरान अधिवक्ताओं के हितों, उनके अधिकारों, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा तथा विधि व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवक्ता समुदाय के हितों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प व्यक्त किया गया।


अपने उद्बोधन में सुरेश चंद्र श्रीमाली ने कहा कि वे लंबे समय से अधिवक्ता हितों के लिए संघर्षरत रहे हैं और भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अधिवक्ता समाज के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ बार के साथ उनका विशेष आत्मीय संबंध है और बार के सहयोग, विकास एवं सशक्तिकरण के लिए वे निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे।


उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के स्तर पर अधिवक्ता समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा विधि व्यवसाय को और अधिक सशक्त एवं सम्मानजनक बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।


BCR एवं BCI की नीतियों पर होगा विचार-विमर्श 
कार्यक्रम में यह निर्णय भी लिया गया कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा समय-समय पर लागू की जा रही नवीन नीतियों एवं प्रावधानों पर अधिवक्ता समुदाय के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि अधिवक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं, अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।


कार्यक्रम का संचालन जिला अभिभाषक संस्थान के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने किया।


वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने श्रीमाली के योगदान को सराहा , समारोह में संस्थान अध्यक्ष नरेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुरेश चंद्र जी श्रीमाली का निर्वाचन मेवाड़ क्षेत्र के अधिवक्ताओं की उनमें अटूट आस्था व निष्ठा का परिणाम है  वरिष्ठ अधिवक्ता छोगालाल डाड, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह मेड़तिया, पूर्व अध्यक्ष एस.पी. सिंह राठौर, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पोखरना, वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश पितलिया तथा युवा अधिवक्ता अभिषेक गर्ग सहित अन्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में सुरेश चंद्र श्रीमाली के व्यक्तित्व, कार्यशैली, विधि क्षेत्र में उनके अनुभव तथा अधिवक्ता हितों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। संस्थान अध्यक्ष नरेश शर्मा व कार्यकारिणी द्वारा सुरेश चंद्र जी श्रीमाली को अभिनंदन पत्र व मोमेंटो भेटकर उनका अभिनंदन किया गया


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण जी जाट, श्याम लाल शर्मा, सावन श्रीमाली, सुरेन्द्रनाथ योगी, शैलेंद्र सिंह राव, मदन त्रिपाठी सुलक्षणा सांचौरा  वरिष्ठ अधिवक्ता एम.पी. सिंह, राकेश जैन, रमेश चंद्र दशोरा, अनिल बोहरा रघुनंदन दाधीच, एम.पी. लॉ कॉलेज से एस.डी. व्यास, विट्ठल पांडे,शुभम सुखवाल ,गिरीश दीक्षित, संदीप सेठिया,राखी राव, प्रदीप सिंह, अभिषेक चावला, निलेश भटनागर, शोभा लाल जाट,कृष्ण चंद्र शर्मा, हीरालाल सुखवाल, जगदीश चंद्र शर्मा ठुकराई, ज्योति पचौरी, खुशनुद खान, राजेंद्र सिंह गांठेड़ी गुलशेर अली,राजू पुरी गोस्वामी,प्रकाश चंद शर्मा, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


लगातार पांचवीं बार निर्वाचित होकर रचा इतिहास 
उल्लेखनीय है कि सुरेश चंद्र श्रीमाली वर्ष 1998 से बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद पर लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए हैं। वे पूर्व में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


मूलतः चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला तहसील के मिर्चाखेड़ी गांव के निवासी सुरेश चंद्र श्रीमाली वर्तमान में भीलवाड़ा में विधि व्यवसाय कर रहे हैं। विधि एवं अधिवक्ता कल्याण के क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव, निरंतर सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें राजस्थान के अधिवक्ता समुदाय में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।


उनकी लगातार पांचवीं बार निर्वाचित होने की उपलब्धि को चित्तौड़गढ़ सहित संपूर्ण मेवाड़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। श्रीमाली के अधिवक्ता हितों के प्रति निरंतर समर्पण, विधि क्षेत्र में योगदान एवं सशक्त नेतृत्व को लेकर अधिवक्ता समुदाय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE