BREAKING NEWS
BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<     BIG NEWS : मंदसौर-सुवासरा फोरलेन के लिए 172 करोड़.. <<     KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास,.. <<     KHABAR : भगवा ध्वज को गुरु मान मातृशक्ति ने लिया.. <<     NEWS : माउंट आबू में दशा माता का 10 दिवसीय महोत्सव.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की.. <<     NEWS : श्रावण मास में सनातन धर्म के प्रचार के लिए.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 10:30 am
KHABAR : उज्जैन की विधि और उत्कर्षा ने रचा इतिहास, नेपाल में इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स में चीन को हराकर जीता गोल्ड मेडल, 25 देशों की टीम हुई थी प्रतियोगिता में शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में चाइना को हराकर गोल्ड अपने नाम किया है। पिछले 5 दिनों से नेपाल में यह इंटरनेशनल प्रतियोगिता चल रही थी जिसमें सोमवार की रात को फाइनल में भारत की जीत हुई है इसमें उज्जैन की लड़कियों ने गोल्ड खिताब जीता है।


“खेलो इंडिया” के तहत सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में उज्जैन के तराना में रहने वाली “विधि शर्मा” और उज्जैन में रहने वाली “उत्कर्षा पाल” का चयन हुआ था। वैसे तो यह दोनों खिलाड़ी बैडमिंटन की नेशनल प्रतियोगिता में कई खिताब जीत चुकी है। लेकिन इस बार उनका चयन नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हुआ था। इस प्रतियोगिता में दोनों ही खिलाड़ी विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल ने पहले क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया को हराया फिर सेमीफाइनल में मलेशिया और फाइनल में चाइना टीम को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया।


इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली विधि शर्मा ने बताया कि इंडो नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट 7 अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित किया गया । जिसमें 25 देश की टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया । बताया जाता है कि विधि शर्मा और उत्कर्षा पाल दोनों ही सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में योगा से एम ए कर रही है । बैडमिंटन में उनकी शुरुआत से ही रुचि रही है और वह कई बार यूनिवर्सिटी की ओर से नेशनल गेम भी खेल चुकी है। विधि शर्मा ने बताया कि इंडो नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट को लेकर दिल्ली में खेलो इंडिया के तहत उनका सिलेक्शन हुआ था इसके बाद से ही उन्होंने ओपन टूर्नामेंट खेला।


विधि शर्मा के पिता मुकेश शर्मा ने बताया कि यह हमारे लिए काफी खुशी का दिन है क्योंकि हमारी बेटी ने हमारा ही नहीं बल्कि पूरे भारत का नाम देश भर में गौरवान्वित किया है । उसने पहली बार इंटरनेशनल बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में गोल्ड का खिताब जीता है । वह 15 अगस्त को उज्जैन आएगी जहां उसका और उसकी पार्टनर उत्कर्षा पाल दोनों का भव्य स्वागत किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE