BREAKING NEWS
KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 11:55 am
KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला प्रशासन के आह्वान पर निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, कलेक्टर, विधायक, एसपी सहित हजारों की संख्या में शहरवासी हुए शामिल, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन के आह्वान पर शाजापुर शहर में  भव्य तिरंगा यात्रा  का आयोजन किया गया। देशभक्ति और एकता का प्रतीक बनी इस यात्रा में  बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया तिरंगा यात्रा शाजापुर के दुपाड़ा रोड से प्रारंभ हुई। हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान पूरे शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कलेक्टर रिजु बाफना, विधायक अरुण भीमावत, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं मनीषा वास्कले दीपा गिर विशेष रूप से उपस्थित रहे उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। तिरंगा यात्रा का पूरे शहर में जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहरवासियों ने मार्गों पर खड़े होकर यात्रा पर पुष्पमाला और पुष्पों की वर्षा कर प्रतिभागियों का अभिवादन किया सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शीतल पेय और पानी की व्यवस्था भी की गई थी। कलेक्टर रिजु बाफना ने कहा कि इस तरह की यात्राएं युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करती हैं और ष्एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत करती हैं। विधायक अरुण भीमावत ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि शाजापुर ने आज फिर देशभक्ति की मिसाल पेश की है। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन से शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE