BREAKING NEWS
BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 1:25 pm
REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, कलेक्टर ने समयावधि पत्रों एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में की विभागीय कार्यों की समीक्षा, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026, शिक्षा, ‘झाबुआ की आकांक्षा’ अभियान सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिले में लंबित 2647 शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। वहीं 21 शिकायतें नॉन-अटेंडेंट पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग से संबंधित 846 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायत सामने आने पर कलेक्टर ने स्वयं शिकायतकर्ता विशाल से दूरभाष पर चर्चा कर प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग को मामले का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

14 अगस्त को मेघनगर में होगा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-
बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत 14 अगस्त को मेघनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के साथ कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले के सभी विकासखंडों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि विकासखंडवार पानी की उपलब्धता एवं आवश्यकता का सर्वे किया जा चुका है। इसके आधार पर वाटर स्टोरेज एवं कंजर्वेशन स्ट्रक्चर के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाए।

शिक्षा सूचकांकों में कमजोर स्थिति पर जताई नाराजगी-
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में 31 हजार 595 विद्यार्थियों का ड्रॉप बॉक्स में दर्ज होना तथा इस सूचकांक में जिले का प्रदेश में 52वां स्थान होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। इसी प्रकार अपार आईडी निर्माण में जिले के 53वें स्थान पर होने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक निरंतरता सुनिश्चित करने, ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की स्थिति का परीक्षण करने तथा अपार आईडी निर्माण की गति बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा।

146 संस्थानों के निरीक्षण में 62.5 प्रतिशत रही विद्यार्थियों की उपस्थिति-
‘झाबुआ की आकांक्षा’ अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों के निरीक्षण की समीक्षा में बताया गया कि 62 अधिकारियों द्वारा 146 संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति 62.5 प्रतिशत पाए जाने पर कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त किया और उपस्थिति बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में 9.4 प्रतिशत शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं 53 संस्थानों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर संबंधित स्व-सहायता समूहों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सभी विभागीय अधिकारियों को समयावधि पत्रों, सीएम हेल्पलाइन एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शासन की योजनाओं एवं अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, समस्त एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE