BREAKING NEWS
NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 2:05 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, डीआरपी लाइन झाबुआ में आयोजित होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों सहित सभी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिला स्तरीय मुख्य समारोह डीआरपी लाइन झाबुआ में प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।


कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा इसके पश्चात राष्ट्रगान, परेड का निरीक्षण एवं सलामी का कार्यक्रम होगा, प्रातः 9रू25 से 9रू55 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह भोपाल से सीधा प्रसारण किया जाएगा, इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा पांच मिनट का संक्षिप्त लिखित बधाई संदेश पढ़ा जाएगा। 


कलेक्टर ने समारोह स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि विस्तार यंत्र, यातायात, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि समारोह में राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और निर्धारित प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन किया जाए, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नियमित अभ्यास कर सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।


जनपद पंचायत मुख्यालयों पर जनपद अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। जिन नगर पालिका अथवा नगर परिषदों का मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय पर नहीं है वहां संबंधित अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।


सभी शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्षों की भांति प्रातः 8 बजे अथवा उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा, इसके पश्चात सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, शिक्षण संस्थाओं में मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रभातफेरी, खेलकूद, कौशल प्रदर्शन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय एकता समूहगान तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर विद्यार्थियों की वार्ता आयोजित की जाएगी, साथ ही स्वच्छता, राष्ट्रीय एकता एवं जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियां तथा पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं मेडल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले से संबंधित सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाए, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को भी समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। 


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों पर 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।


बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी. एस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रतिपाल सिंह महोबिया, समस्त एसडीएम एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE