BREAKING NEWS
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 2:58 pm
KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, मंत्री निर्मला भूरिया होंगी स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की मुख्य अतिथि, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने डीआरपी लाइन झाबुआ पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा की, इस दौरान उन्होंने समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड स्थल, परेड में शामिल टुकड़ियों की व्यवस्था, परेड वाहन, मुख्य मंच, ध्वजारोहण स्थल, अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन, ध्वनि एवं तकनीकी व्यवस्था निर्बाध रखने के निर्देश दिए, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त ध्वनि विस्तारक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तथा अतिथियों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।


उल्लेखनीय है कि जिले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।


कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने समारोह के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा वाहनों की पार्किंग के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आवागमन सुचारू बना रहे इसके लिए पुलिस एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।


मुख्य समारोह के उपरांत आयोजित होने वाले हेलमेट वितरण कार्यक्रम एवं विशाल बाइक रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बाइक रैली के निर्धारित मार्ग, प्रतिभागियों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इसके पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पीएम श्री एकीकृत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीतलाई (झाबुआ) का निरीक्षण किया, जहां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के उपरांत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 


इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी. एस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मंडलोई एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE