BREAKING NEWS
KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 3:14 pm
BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38 इंच पानी, शिवना नदी उफनी, पुलियाएं डूबीं, नाहरगढ़-बिल्लोद मार्ग पर आवागमन हुआ बंद, कलाभाटा डैम के गेट खुलते ही, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। मंदसौर शहर सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश हुई। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी, वहीं तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

पिछले 24 घंटे में जिले में 1.82 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि बीते 48 घंटे में कुल 3.38 इंच वर्षा हुई। मंदसौर के अलावा दलौदा, अफजलपुर, सीतामऊ, नाहरगढ़, भानपुरा, गरोठ, सुवासरा, शामगढ़, मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, नारायणगढ़, डिगांव और बरखेड़ा सहित अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा।

मानसून सीजन में जिले में अब तक 19.18 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 19.76 इंच बारिश हुई थी। इस लिहाज से इस वर्ष अब तक 0.58 इंच कम बारिश दर्ज हुई है।

कलाभाटा डैम के गेट खोले, पशुपतिनाथ मंदिर की पुलिया डूबी-
लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कलाभाटा डैम में पानी की आवक बढ़ने के बाद मंगलवार को दो छोटे गेट करीब तीन-तीन फीट खोले गए थे। बुधवार को भी एक गेट करीब तीन फीट तक खोला गया। पानी की आवक बढ़ने से पशुपतिनाथ मंदिर की छोटी पुलिया जलमग्न हो गई। एहतियात के तौर पर यहां आवागमन बंद कर दिया गया है। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर लोगों को पुलिया पार करने से रोक रहे हैं।

नाहरगढ़-बिल्लोद मार्ग पर भी पुलिया डूबी 
लगातार बारिश के कारण नाहरगढ़-बिल्लोद मार्ग पर शिवना नदी की पुलिया पर भी पानी आ गया। इसके बाद यहां यातायात रोक दिया गया। नाहरगढ़ पुलिस मौके पर तैनात है और लोगों को पानी के बीच से निकलने से रोक रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पानी का बहाव कम होने तक किसी भी पुलिया को पार करने का प्रयास न करें और आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

12 से 15 अगस्त तक बारिश के और सक्रिय रहने की संभावना-
मौसम विभाग के अनुसार 12 से 15 अगस्त के बीच मंदसौर जिले में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। 16 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने का अनुमान है, हालांकि मानसून की गतिविधियां पूरी तरह समाप्त नहीं होंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE