BREAKING NEWS
KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2026, 3:48 pm
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान के तहत बस स्टैंड से गोविंद बिहारी मंदिर तक निकली विशाल यात्रा, पढे़ खबर

Share On:-

खनियांधाना। स्वतंत्रता दिवस एवं ष्हर घर तिरंगाष् अभियान के अंतर्गत गुरुवार को खनियांधाना नगर में देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में शासकीय अधिकारियों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


बस स्टैंड से हुआ यात्रा का शुभारंभ
यात्रा का आधिकारिक शुभारंभ नगर के बस स्टैंड से हुआ। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राएं, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी ष्भारत माता की जयष् और ष्वंदे मातरमष् के गगनभेदी नारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों की ओर बढ़े। पूरी यात्रा के दौरान नगर तिरंगे की सुंदर छटा और देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी प्रियंका बुनकर के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बच्चों के साथ यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने अनुशासित ढंग से बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए यात्रा का नेतृत्व किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।


राष्ट्रप्रेम जागृत करना मुख्य उद्देश्य बीआरसी
आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बीआरसी संजय भदोरिया ने कहा, ष्इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों और आमजन में राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, और आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति के संस्कारों से जोड़ना हमारा परम कर्तव्य है।


नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह विशाल यात्रा गोविंद बिहारी मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ इसका समापन हुआ। मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं देश की एकता और अखंडता के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। तत्पश्चात, सभी उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मिठाई का वितरण किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE